महिला को थाने बुलाया, बयान के आधार पर हुई रिपोर्ट
कार्यकर्ताओं ने एसएसआई के कमरे में महिला के होने का शोर मचाकर वीडियो वायरल किया तो मामला एसएसपी अनुराग आर्य की जानकारी में आया। उन्होंने सीओ टू अंजनी कुमार तिवारी व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को मामले की जांच का आदेश दिया। दोनों सीओ सीबीगंज थाने पहुंचे। वहां एसएसआई जावेद अली को बुलाया गया। उनसे नंबर लेकर संबंधित महिला को बुलाया गया। फिर महिला से अधिकारियों ने पूछताछ की। 32 वर्षीय महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह मूल रूप से रामपुर की निवासी है। यहां वह डेलापीर के पास रह रही है। पेट पालने के लिए अस्पताल व घरों में काम करती है।
जावेद अली के घर भी वह काफी समय से काम कर रही है। आज भी तय समय पर काम करने आई थी। अचानक कुछ लोग घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर सीबीगंज पुलिस भी आ गई। इन लोगों के नाम रोहित, निर्दोष व श्यामपाल आदि हैं। इसी बयान व तहरीर के आधार पर सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। शाम को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।