फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुकदमे में समझौता न करने पर धमकाया, पादरी समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाने पहले से दर्ज एक रिपोर्ट में समझौता नहीं करने पर वादी को धमकाया गया। वादी की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में नई रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीडीए कॉलोनी निवासी अरुण थामस ने रिपोर्ट में जिक्र किया कि कैंट थाने में उन्होंने पहले एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे में नामजद आरोपी सीजी दयानंद पादरी के साथी परमिंदर मैसी ने 13 अगस्त को उनके मोबाइल पर शपथपत्र के प्रारूप भेजे थे। सीजी दयानंद का नाम मुकदमे से हटाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। परमिंदर ने व्हाट्सएप पर कॉल कर उन्हें मामला वापस न लेने पर हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी तरह 15 अगस्त को रविंद्र सक्सेना ने भी घर आकर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दी। रविंद्र ने उनकी पिटाई कर परिवार को भी खत्म कराने की धमकी दी। नवावगंज के गांधी टोला निवासी आनंद सैमसन के जरिये उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कहा कि आनंद सैमसन गोली चलवा देता है। बताया कि इन लोगों के खिलाफ कोतवाली, कैंट तथा अन्य थानों में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब प्रेमनगर थाने में चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रेमनगर थाना पुलिस को मामले में त्वरित विवेचना कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें