फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, दहेज मांगने में आठ लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 25 Jul 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही क्षेत्र की एक युवती ने मंगेतर और उसके परिजनों पर आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। निकाह से पहले दहेज में कार व 10 लाख रुपये मांगे गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने शाही थाने में रिपोर्ट कराई है कि पांच साल पहले उसकी मंगनी बहेड़ी क्षेत्र के परवेज आलम से हुई थी। आरोप है कि परवेज ने भरोसे में लेकर यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान युवती के परिजनों ने सोने की चेन, अंगूठी, नकदी सहित अन्य सामान दिया था। उन्होंने अलग-अलग समय पर करीब एक लाख रुपये भी दिए। निकाह की तैयारियां शुरू होने पर परवेज आलम और उसके परिजनों ने दहेज की मांग रखी। इसमें एक कार और 10 लाख रुपये मांगे। मांग पूरी न होने पर निकाह से इन्कार कर दूसरी युवती से रिश्ता करने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा। मंगनी में दिया गया सामान भी वापस नहीं किया गया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आठ आरोपियों को नामजद करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें