फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी बस पर फायरिंग के मामले में 15 नामजद और 18 अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नैनीताल हाईवे पर मंगलवार रात निजी बस पर फायरिंग हुई। भोजीपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों से 15 नामजद और 18 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
फायरिंग के आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नैनीताल हाईवे पर मंगलवार रात निजी बस पर फायरिंग के मामले में भोजीपुरा थाना पुलिस ने दोनों ओर से 15 नामजद और 18 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से मिली थार गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार की रामनगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। मंगलवार रात उनकी निजी बस शाहजहांपुर से मेरठ जा रही थी। बस पर चालक आलिम और हेल्पर आकाश थे। मिलक में उनकी बस को पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद फतेहगंज पश्चिमी टोल पार करने के बाद कार सवारों ने बस रोक ली और फायरिंग कर दी। वीरेंद्र की तहरीर पर भोजीपुरा पुलिस ने शाहजहांपुर के निगोही निवासी मोनू सिंह, अम्बरीश, मनोज यादव, सूरज, महेश, तौफीक, मुजीब और आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दूसरे पक्ष ने लगाया ये आरोप 
दूसरी रिपोर्ट शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव राघवपुर निवासी राघवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है। उसके भाई मोनू ने निगोही से दिल्ली के लिए निजी बस सेवा शुरू की है। दो जून को बस का पहला चक्कर था। वीरेंद्र सिंह ने उसके भाई को कॉल करके धमकी दी कि दिल्ली रोड पर बस न चलाए। अगर बस चलवाई तो दो लाख की रंगदारी देनी होगी। भोजीपुरा ओवरब्रिज के पास उनकी बस पर वीरेंद्र समेत अन्य ने फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर ने बताया कि वीरेंद्र सिंह, पिंटू तिवारी, विशाल यादव, पिंटू यादव, पंकज, बॉबी, कामरान, बाबर चौधरी और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें