फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी-नकबजनी गिरोह के 11 सदस्यों पर दर्ज की गई रिपोर्ट

Sat, 20 Jun 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों में संलिप्त संगठित गिरोह पर कार्रवाई की है। गिरोह के 11 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना असदनगर निवासी अमशुल है। वह अपने साथियों के साथ अवैध रूप से धन अर्जित करता था। पुलिस जांच में शमशुल, इंतजार, गुड्डू और 10 अन्य सदस्य सक्रिय पाए गए। वर्ष 2023 और 2024 में दर्ज चोरी के मामलों में साक्ष्य मिले थे। नौ जनवरी 2024 को पुलिस ने कई सदस्यों को चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ा था। उनके कब्जे से चोरी के उपकरण, वाहन और अवैध हथियार बरामद हुए थे। आरोपियों ने हुरहुरी गांव और मीरगंज कस्बे की चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की थी। गिरोह के सदस्यों की दहशत से स्थानीय लोग उनके खिलाफ शिकायत करने से डरते थे। बीट पुलिस की सूचनाओं और जांच के आधार पर गैंग चार्ट तैयार किया गया। डीएम के निर्देश पर अमशुल और उसके 10 साथियों पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश 11 अभियुक्तों पर कार्रवाई की गई है, जिससे क्षेत्र में चोरी आदि अपराधों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें