फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Sep 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दुष्कर्म के आरोप में हरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी हरपाल उसके घर आता था। पति की गैरमौजूदगी में उसने कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हरपाल ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर महिला ने अपने पति को आपबीती बताई। इसके बाद पति के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट को दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें