पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
गुंजन ने एसएसपी को बताया कि शाम के वक्त जब उनके पति को टीम ने गिरफ्तार दिखाया था तो पति के पास चौकी में कई ग्रामीण अपनी समस्या निस्तारण के लिए बैठे हुए थे। ऐसे में इतने लोगों के बीच वह पचास हजार रुपये की रिश्वत लेकर किस तरह दराज में रख सकते थे। बताया कि टीम ने कार्रवाई से पहले चौकी के एक सिपाही को गाड़ी में बैठा रखा था और उत्तराखंड सीमा में ले गई थी।
ये भी पढ़ें-
UP News: बरेली में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की बड़ी कार्रवाई
आरोप लगाया कि उस सिपाही को ही टीम ने रुपये उनके पति की मेज की दराज में रखने को सौंपे थे। वहीं यह भी आरोप लगाया कि कैंट थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान उनके पति ने एक महिला को जेल भेजा था। महिला को हिरासत में लेने के दौरान एंटी करप्शन टीम के सदस्य ने कॉल करके छोड़ने की सिफारिश की थी। उनके पति ने बात नहीं मानी जिसका बदला चुकाया गया है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दरोगा दीपचंद की पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सर्विलांस व अन्य स्रोत से इनकी निष्पक्ष जांच कराने के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई है। यह कमेटी जो रिपोर्ट देगी, उसे शासन को भेजा जाएगा।