फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: घूसखोरी के आरोप में जेल भेजे गए दरोगा दीपचंद के प्रकरण में होगी जांच, एसएसपी ने गठित की कमेटी

Mon, 24 Mar 2025 10:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एंटी करप्शन टीम ने इसी साल जनवरी में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा दीपचंद को गिरफ्तार किया था। अब उनकी पत्नी ने एंटी करप्शन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर एसएसपी ने जांच के लिए तीन अफसरों की कमेटी बनाई है। 
विज्ञापन
आरोपी दरोगा दीपचंद - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एंटी करप्शन टीम पर पिछले साल दलालों से सेटिंग कर कार्रवाई का आरोप लगा था, अब पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने में जेल भेजे गए दरोगा दीपचंद की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने तीन अधिकारियों की जांच कमेटी बना दी है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी। 

विज्ञापन


बरेली की भुड़िया कॉलोनी चौकी के प्रभारी दीपचंद को एंटी करप्शन बरेली की टीम ने चौकी में ही 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा दिखाया था। अगले दिन मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोप था कि पिता और तीन बेटों को मारपीट के मामले में गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए गए थे। 

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: 50 हजार घूस लेते एपीओ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा तो बोला- यह मेरा पैसा नहीं
विज्ञापन


दीपचंद ने उस समय खुद को बेगुनाह और अपने खिलाफ साजिश बताया था। अब दीपचंद की पत्नी गुंजन ने एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर शिकायत की कि उनके पति को जानबूझकर फंसाया गया था। एसएसपी ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा व सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव को मामले की जांच सौंप दी है। तीनों अधिकारियों से संयुक्त जांच रिपोर्ट तलब की है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
गुंजन ने एसएसपी को बताया कि शाम के वक्त जब उनके पति को टीम ने गिरफ्तार दिखाया था तो पति के पास चौकी में कई ग्रामीण अपनी समस्या निस्तारण के लिए बैठे हुए थे। ऐसे में इतने लोगों के बीच वह पचास हजार रुपये की रिश्वत लेकर किस तरह दराज में रख सकते थे। बताया कि टीम ने कार्रवाई से पहले चौकी के एक सिपाही को गाड़ी में बैठा रखा था और उत्तराखंड सीमा में ले गई थी। 

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की बड़ी कार्रवाई

आरोप लगाया कि उस सिपाही को ही टीम ने रुपये उनके पति की मेज की दराज में रखने को सौंपे थे। वहीं यह भी आरोप लगाया कि कैंट थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान उनके पति ने एक महिला को जेल भेजा था। महिला को हिरासत में लेने के दौरान एंटी करप्शन टीम के सदस्य ने कॉल करके छोड़ने की सिफारिश की थी। उनके पति ने बात नहीं मानी जिसका बदला चुकाया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दरोगा दीपचंद की पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सर्विलांस व अन्य स्रोत से इनकी निष्पक्ष जांच कराने के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई है। यह कमेटी जो रिपोर्ट देगी, उसे शासन को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें