इतनी रकम का नहीं दे सके हिसाब
देवराज ने भरण पोषण और संपत्ति खरीदने में करीब 3.33 करोड़ रुपये खर्च किए। देवराज ने 10177893 रुपये अपनी आय से अधिक खर्च किए। इसके संबंध में विजिलेंस की खुली जांच के दौरान देवराज न तो कोई संतोषजनक जवाब दे सके और न ही इस संबंध में कोई दस्तावेज ही पेश किया जा सका। जांच में आय से अधिक संपत्ति का मामला पकड़ में आने के बाद विजिलेंस सेक्टर बरेली थाने के इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने देवराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।