फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी प्रमाणपत्र से आईटीबीपी में हासिल की नौकरी, असम की तीन युवतियों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 15 Jul 2025 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

असम की तीन युवतियों ने फर्जी निवास प्रमाणपत्र लगाकर आइटीबीपी में नौकरी हासिल कर दी। सत्यापन में उनकी पोल खुली तो तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की कांस्टेबल (जीडी) भर्ती में भी जालसाजों ने सेंध लगा दी। तृतीय वाहिनी, बरेली ने सत्यापन कराया तो तीन महिला रिक्रूट के निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। दंडपाल की ओर से आरोपी पार्वती कुमारी, रोशनी प्रजापति और प्रीति यादव के खिलाफ कैंट थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


असम के नगांव जिले के राहाना गांव निवासी पार्वती कुमारी, उदारबांड कछार निवासी प्रीति यादव और रोशनी प्रजापति को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जीडी सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 के माध्यम से भर्ती किया गया था। तीनों के मूल निवास प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए उनके जिले में तैनात डीएम को भेजे गए थे। 

यह भी पढ़ें- UP News: अमर ज्योति कंपनी के निदेशकों पर बरेली में भी रिपोर्ट दर्ज, गैंगस्टर एक्ट लगाकर जब्त की जाएगी संपत्ति
विज्ञापन


सत्यापन में पता चला कि तीनों ही युवतियों का उस पते पर निवास नहीं है और न ही ये प्रमाणपत्र संबंधित कार्यालय से जारी किए गए हैं। वहां से यह रिपोर्ट आईटीबीपी मुख्यालय को मिली। तब दंडपाल की ओर से पत्र देकर एसएसपी अनुराग आर्य को मामले से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि असम की तीन युवतियां आईटीबीपी में भर्ती हुईं। तीनों के प्रमाणपत्र अवैध पाए गए हैं। आईटीबीपी की ओर से कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें