फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला से अश्लील हरकत के आरोप में दरोगा और दो सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई

Tue, 15 Jul 2025 08:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ एक महिला ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से अश्लील हरकतें करना और अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतना दरोगा और दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। महिला की शिकायत पर जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है।

गांव निवासी महिला ने शिकायत करके बताया था कि रास्ते को लेकर उसका पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसकी जांच करने पहुंचे दरोगा सतेंद्र कुमार, सिपाही अमित कुमार और मोहित कुमार ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी।

आरोपियों से मिलकर महिला और उसके पति के साथ गाली-गलौज की गई। शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले का संज्ञान लिया। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद दरोगा समेत तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें