फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धार्मिकस्थल पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर मुकदमा

Sat, 23 Dec 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। एक मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही लाउड स्पीकर जब्त कर लिया गया है। मोअज्जिम को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात पुलिस से गश्त के दौरान कुछ लोगों ने धोबी तालाब के निकट मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने की शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिकायत सही पाई गई। वहां मिले इमरान हुसैन निवासी गांव ठिरिया नथमल ने खुद को मोअज्जिम बताते हुए लाउडस्पीकर बजाने की बात स्वीकारी। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर साउंड सिस्टम जब्त कर लिया है। बताया कि लाउडस्पीकर बजाने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। मोअज्जिम को हिरासत में लेकर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें