फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरा, बाल-बाले बचे लोग

Sat, 23 Dec 2023 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। मोहल्ला संजय कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात बिजली लाइन का जर्जर तार टूटकर गिर गया। इससे वहां निकल रहे कुछ लोग बाल-बाल बच गए। काफी देर तक टूटे हुए तारों से स्पार्किंग होती रही। लोगों ने सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाई, लेकिन पूरी रात कोई भी कर्मचारी नहीं आया। शुक्रवार सुबह भी मोहल्ले के लोग विभागीय अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो सका। लोगों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और उपकेंद्र जाकर शिकायत की। शाम को कर्मचारियों ने मोहल्ले में पहुंचकर एक तार को बदल दिया, लेकिन बाकी की मरम्मत कर सप्लाई शुरू करा दी। मोहल्ले वालों का कहना है कि सरकारी लाइनमैन नहीं है, संविदा लाइनमैन देखने तक नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें