फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएआरआई ने बढ़ाई सतर्कता, पक्षी शेड में जाने से पहले धोने होंगे हाथ

विज्ञापन
चूजों की जांच करते वैज्ञानिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रुहेलखंड में बर्ड फ्लू का केस मिलने से वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

बरेली। पीलीभीत जिले में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) ने अपने दुर्लभ पक्षियों को बचाने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। पक्षी शेड में जाने से पहले लोगों को अब अपने हाथ धोने होंगे।
विज्ञापन

रुहेलखंड के पीलीभीत जिले में बर्ड फ्लू का मामला मिलने के बाद सीएआरआई भी अपने करीब 40 हजार दुर्लभ पक्षियों में संक्रमण रोकने को प्रयासरत है। पक्षियों के शेड तक लोगों का आवागमन रोकने के लिए सिर्फ एक रास्ते को ही खुला रखा गया है। वहां भी अंदर जाने के लिए दवा मिले पानी से नंगे पैर निकलने की व्यवस्था की गई है। अब यहां पक्षियों के शेड तक जाने के लिए हाथ धोना भी अनिवार्य कर दिया गया है। सीएआरआई के निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सभी शेड के पास हैंडवाश मशीनें लगा दी हैं। हस्तचालित मशीनों से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है, दो ऑटोमेटिक मशीनें भी मंगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें