बिशारतगंज।तहसीलदार आंवला आशीष कुमार सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के काम में रुचि न दिखने वाले जन सेवा केंद्र संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फार्मर रजिस्ट्री बनाने में लापरवाही की गई तो उनका अनुबंध निरस्त किया जाएगा। उन्होंने नगर पंचायत कर्मियों को प्रचार कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के प्रति जागरूक करने को कहा। तहसीलदार ने कहा कि गांव कस्बों में फार्मर आईडी के काम तेजी लाने के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेखपालों से कहां गया है कि यदि जनसेवा केंद्र संचालक लापरवाही करते हैं तो रिपोर्ट उन्हें दी जाए। इसमें बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री न बनवाने वाले किसान सम्मान निधि सहित अन्य लाभ से वंचित हो जाएंगे। तहसीलदार के साथ कानून मुन्नालाल गंगवार, लेखपाल प्रवेंद्र सिंह, राहुल कुमार आदि थे। संवाद