भुता। भुता-बीसलपुर रोड पर कैलाश पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के दौरान कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक है।
शनिवार शाम 6:30 गोविंद व मनीष निवासी दिल्ली किसी कार्य से बरेली से बीसलपुर रोड पर जा रहे थे कि कैलाश पुल मोड़ के पास पहुंचे कि सामने से आ रही साइकिल को बचाने के कारण गाड़ी की संतुलन बिगड़ गई। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा पलटी। चालक गोविंद व मनीष दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को लोगों ने बरेली के अस्पताल के लिए भेज दिया है। संवाद