बहेड़ी। सरकारी जमीन पर बने वॉशिंग सेंटर पर लगी वाहनों की भीड, हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के लि
बहेड़ी। नैनीताल हाईवे पर आमडंडा टोल प्लाजा से लेकर देवरनियां के बीच पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कुछ लोगों ने रातों-रात कार वाॅशिंग सेंटर खोल दिए, जबकि इस मार्ग पर कुछ लोगों ने खोखे में पक्के निर्माण कर लिए हैं। इसके चलते हाईवे पर जाम और हादसे की आशंका बनी रहती है। पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासन इसको हटाने की बात तो कहता है, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रहा है।
लोगों के अनुसार, आम डंडा टोल प्लाजा से लेकर देवरनियां तक तकरीबन दो हजार से अधिक खोखे और अवैध निर्माण पीडब्ल्यूडी की जमीन पर हाईवे किनारे हुए हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं, जो हाईवे बनने के समय निर्माण हुए और कुछ लोगों ने रातों-रातअतिक्रमण कर लिए। बहेड़ी से किच्छा की ओर जाते हुए मंडनपुर सिमरा मोड़ के सामने चार से पांच लोगों ने रातों-रात खोखे तो लगाए। साथ ही सरकारी जमीन पर बोरिंग करा कर कार वाॅशिंग सेंटर खोल लिए हैं। इन वॉशिंग सेंटरों पर रोजाना कार, कंबाइन आदि धुलाने वालों की भीड़ लगी रहती है। इससे हाईवे पर जाम की समस्या बन जाती है। अक्सर हादसों का कारण भी यही होते हैं।
विरोध पर अतिक्रमणकारी कर देते हैं हमला
तत्कालीन एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने हाईवे किनारे खासकर बहेड़ी से लेकर मंडनपुर, आमडंडा तक पीडब्ल्यूडी की जमीन पर किए गए हाईवे किनारे के अतिक्रमण को रातों-रात जेसीबी से हटवा दिया था, लेकिन उनका तबादला होते ही धीरे-धीरे रात के अंधेरे में फिर से हाईवे किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया। इन अतिक्रमणकारियों का अगर ग्रामीण विरोध करते हैं तो यह उनका घर में घुसकर मारपीट करने के लिए पहुंच जाते हैं। पूर्व में ग्रामीण भी इस मामले की शिकायतें कर चुके हैं। संवाद
नैनीताल रोड हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसडीएम कार्रवाई करेंगी। - अविनाश कुमार सिंह, डीएम