कॉलेज परिसर में इन दिनों बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। कॉलेज मैदान का पश्चिमी गेट, जो बिहारीपुर पुलिस चौकी के सामने है। यह गेट छुट्टी के बाद बंद कर दिया जाता है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे कॉलोनी निवासी निक्की और तोसी पुत्र देवेंद्र मौर्य कार से पहुंचे। गेट बंद होने के कारण छोटे गेट से अंदर घुस आए। आरोप है कि दोनों युवक ईंट उठाकर गेट का ताला तोड़ने लगे। शोर सुनकर चौकीदार मजहर खां और निर्माण कार्य में लगे मजदूर मौके पर पहुंचे। युवकों को ताला तोड़ने से रोका। इस पर दोनों भड़क गए।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में अब सहकारी बैंक की कनमन शाखा में 48.81 लाख का घोटाला, प्रबंधक सहित चार निलंबित
दोनों आरोपियों ने चौकीदार व मजदूरों के साथ गालीगलौज की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने दबंगई दिखाते हुए ताला तोड़ा और कार लेकर कॉलेज परिसर से निकल गए। जाते-जाते धमकी दी कि यदि गेट दोबारा बंद किया गया तो स्कूल ही बंद करा देंगे। घटना के बाद प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने तुरंत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।