फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार मस्जिद की दीवार से टकराई, चार लोग घायल

Mon, 01 Sep 2025 08:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर के ग्राम जेड अड्डे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार मस्जिद की दीवार से टकराई। इससे दीवार टूट गई। कार सवार लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन
कार की टक्कर से टूटी मस्जिद की दीवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ नेशनल हाईवे पर तेज गति से जा रही कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बनी मस्जिद की दीवार से टकरा गई। जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त कार को वहां से हटवा दिया गया।

विज्ञापन


बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुरेश शर्मा नगर निवासी अरुण राठौर, सूरज राठौर, भूपेंद्र राठौर, विशाल राठौर फरीदपुर टोल प्लाजा से अपनी एक्सयूवी कार से घर जा रहे थे। फरीदपुर क्षेत्र के जेड गांव के अड्डे के पास नेशनल हाईवे पर कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार नियंत्रित होकर हाईवे किनारे बनी मस्जिद की दीवार से टकरा गई। जिससे मस्जिद की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार सवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें