भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर रविवार भोर तीन बजे ग्राम राघोपुर मोड़ के पास बाइकसवार पिता-पुत्र को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली के एक अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह पिता की मौत हो गई है।
विज्ञापन
ग्राम पड़ोली निवासी राम लड़ेते व उनका बेटा दिनेश कुमार बाइक से बीसलपुर दावत खाकर घर आ रहे थे। उसी समय बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम राघोपुर मोड़ के पास तीव्र गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। सोमवार सुबह 10 बजे 55 वर्षीय राम लड़ेते की मौत हो गई। घायल बेटे दिनेश का उपचार चल रहा है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद