फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छुट्टा पुश से टकराकर गिरे बाइक सवार को कार ने रौंदा, 30 मीटर घिसटता चला गया, मौत

Fri, 03 Mar 2023 07:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली पीलीभीत हाईवे पर नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु से टकराने के बाद बाइक फिसल गई। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने हाईवे पर पड़े बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
बलविंदर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गुरुवार देर रात छुट्टा पशु से टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार को सामने से आई कार रौंदते हुए गुजर गई। हादसे में बाइक सवार बलविंदर सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ज्योरामकरंदपुर निवासी सरदार बलविंदर सिंह पुत्र गुरूदयाल सिंह पीलीभीत के एक पिज्जा हट में काम करता था। गुरुवार को वह अपनी शिफ्ट पूरी कर बाइक से गांव लौट रहा था। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर विशनपुर गांव के पास छुट्टा पशु से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। 

हादसे के कार चालक फरार 

टक्कर के बाद बलविंदर सिंह सड़क पर गिर गया। बाइक अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बलविंदर सिंह को चपेट में ले लिया। कार में फंसकर वह करीब 30 मीटर तक घिसटते हुए चले गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गए। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बलविंदर सिंह को एंबुलेस से अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जानकारी पर मृतक की पत्नी कमलजीत कौर, बेटी निमरत और मां अमर कौर भी अस्पताल पहुंच गईं। बलविंदर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग

मृतक बलविंदर सिंह छह बहनों के अकेले भाई थे। घर की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर थी। खेती-बाड़ी के साथ वह पिज्जा हट में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन

हाईवे पर जगह-जगह छुट्टा पशुओं का डेरा

नवाबगंज से लेकर पीलीभीत तक हाईवे पर जगह-जगह छुट्टा पशु बैठे रहते हैं। इस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। चार दिन पहले ही हाईवे पर ईध जागीर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों और बसंतापुर गांव निवासी एक युवक की हादसे में मौत हो गई थी। गरगईया गांव में बनी पुलिया पर बीते एक साल में दर्जन भर से ज्यादा लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें