नेशनल हाईवे पर कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बहेड़ी निवासी तीन दोस्त देर रात ढाबे से चाय पीकर रॉन्ग साइड से अपनी स्विफ्ट गाड़ी से घर लौट रहे थे।
लेकिन सामने से आ रही कार से स्विफ्ट की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों गाड़ियों में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कारों से निकलवा कर पंचनामा किया।
घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के हाईवे पर सिमरा मोड़ की है। कारों की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं।
इससे पहले इसी इलाके में स्कूटर सवार दो युवकों की दुर्हुगटना में मौत हो गई थी। छह मौतों से इलाके में कोहराम.मचा हुआ है।