फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर से टकराई कार, अध्यापक की मौत

विज्ञापन
सिरौली। प्रदीप कुमार सहायक अध्यापक का फाइल फोटो-संवाद
विज्ञापन
सिरौली। आंवला-शाहबाद मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार में हुई टक्कर में अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरेली की फरीदपुर तहसील के गांव हरेला निकसुआ के 47 वर्षीय प्रदीप गंगवार सिरौली के गांव धनौरा गौरी के स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। रविवार को वह कार से शाहबाद के पास रम्पुरा दवा लेने गए थे। शाम को आते समय संग्रामपुर के पास उनकी कार लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास काम कर रहे लोग दौड़े और उन्हें कार से बाहर निकाल लिया। सूचना पर सिरौली इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शिक्षक के तीन बच्चे हैं। संवाद

सिरौली। प्रदीप कुमार सहायक अध्यापक का फाइल फोटो-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें