यांत्रिक कारखाना गेट के पास चलती कार में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की तत्परता से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई।
बरेली जिले में यांत्रिक कारखाना गेट के पास देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलते रास्ते में अचानक एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह खाक हो गया।
विज्ञापन
घटना के समय कार में मौजूद सभी साथियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिसके कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। मण्डल मन्त्री श्री रजनीश तिवारी के अनुसार, आग लगते ही चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। एन. ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के मण्डल मन्त्री एवम उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बचाव कार्य में सहयोग दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने में मदद की।