फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिनी बाईपास पर शोरूम के सामने खड़ी कार में आग लगी, मची अफरातफरी

Wed, 03 Dec 2025 10:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

बरेली में मिनी बाईपास स्थित सील किशन होंडा के सामने बुधवार शाम सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते-देखते पूरी कार लपटों में घिर गई। घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी गाड़ियां हटाने लगे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कुछ देर से सड़क किनारे खड़ी थी और चालक पास ही किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में धुआं तेज आग में बदल चुका था। हवा की वजह से आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। घटना से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब पंद्रह मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

घटना की सूचना पर किला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने जली हुई कार को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें