फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाईपास पर छुट्टा पशु से टकराने के बाद कार में लगी आग, बैंक कैशियर ने कूदकर बचाई जान

Thu, 01 Feb 2024 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बड़ा बाईपास पर अचानक छुट्टा पशु सामने आने पर चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में छुट्टा पशु लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। छुट्टा पशुओं की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह बड़ा बाईपास पर पुल के पास अचानक सड़क पर आए छुट्टा पशु से कार टकरा गई। चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह से जल गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर निवासी रविकांत फरीदपुर इलाके की भरतपुर ग्रामीण बैंक शाखा में कैशियर हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से बैंक के लिए निकले थे। बड़ा बाईपास पर पुल के पास अचानक उनकी कार के सामने पशु पशु आ गया। कार उससे टकराई। रविकांत ने अचानक ब्रेक लगाए। इसके बाद कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। 

ये भी पढ़ें- सपा नेता की हत्या: बीवी से कह दो... चूड़ी-कंगन उतार कर रख दे, कत्ल से कुछ दिन पहले कातिल ने भेजा था ये संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रविकांत ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। घटना के बाद बाईपास की एक लेन पर यातायात थम गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। वहां मौजूद लोगों ने जलती कार का वीडियो बना लिया। मौके पर पहुंची बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें