फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संपत्तियों का किराया डेढ़ से दोगुना तक बढ़ाने की तैयारी में कैंट बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट बोर्ड कार्यालय ने त्रैवार्षिक मूल्यांकन का खाका तैयार किया है। इसमें आवासीय क्षेत्राें में 50 और व्यावसायिक में सौ फीसदी किराया (एनुअल रेंट वैल्यू) बढ़ाने का प्रस्ताव है। संबंधित नोटिस पर आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा समाप्त हो गई है। अब 17 से 31 जनवरी तक आपत्तियों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के मुताबिक दो माह पूर्व त्रैवार्षिक मूल्यांकन (2023-2026) का प्रस्ताव बना था। नए दर पर किराये का नोटिस भी कैंट क्षेत्र के बंगला एरिया, बीआई बाजार, आरए बाजार, सदर बाजार के सभी आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के स्वामियों को जारी हुए। डेढ़ से दोगुना किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर लोगों ने कैंट बोर्ड कार्यालय में संपर्क किया तो इसे नियमानुसार बताते हुए कार्यालय में लिखित आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया।
इस पर लोगों ने नामित सभासद समेत व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क किया। बताया जाता है कि लोगों ने संयुक्त आपत्ति दर्ज कराई है। नोटिस की कॉपी पदाधिकारियों को सौंपकर प्रस्ताव पर मजबूती से चर्चा करने की तैयार है।
विज्ञापन


कब, किस क्षेत्र की होगी सुनवाई
कैंर्ड बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी रविंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्राप्त आपत्तियाें पर सुनवाई अलग-अलग तिथियों में होगी। 17 जनवरी को बंगला एरिया के बंगला संख्या एक से 44 तक और 18 को बंगला संख्या 45 से 85 तक, 20 को आरए बाजार के मकान संख्या एक से 60 तक, 24 को बीआई बाजार के मकान संख्या एक से 128 तक, 25 को सदर बाजार के मकान संख्या एक से 240 तक, 27 को 241 से 280 तक, 28 को 281 से 420 तक, 29 को 421 से 560 तक, 30 को 561 से 699 तक, 31 को 700 से 838 तक की सुनवाई होगी।


मुख्य अधिशासी अधिकारी इसी माह आपत्तियों पर सुनवाई करेंगे। मैंने उनको अवगत करा दिया है कि क्षेत्र में ज्यादातर निम्न आय वर्ग के लोग रहते हैं। निवासियों से अनुरोध है कि वे बिल्कुल भी परेशान न हों। कैंट बोर्ड किराये में कम से कम वृद्धि करे, इसका प्रयास करूंगा। - वैभव जायसवाल, नामित सदस्य, कैंट बोर्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें