फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करेगा छावनी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली को छावनी परिषद मजबूत करेगा। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने बुधवार को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से उनके आवास पर भेंट की और इस मामले में सहमति बनाई।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी की सांसद से शहर के विकास से जुड़े कई विषयों पर बातचीत हुई। इसमें स्वच्छ भारत मिशन को अधिक प्रभावी बनाने, ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने और खुले में कूड़ा फेंकने से रोकने पर चर्चा हुई। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाने व जलाशयों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने पर सहमति बनी। वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की बात कही गई। सड़क, बिजली, पानी की सुविधाओं को बेहतर पर चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें