फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फुटबॉल में श्रीगुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज की टीम का डबल धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल के अंतर्गत मंडलीय व जिला स्तरीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल स्तर पर बालका-बालिका में टेबल-टेनिस, बैडमिंटन और जिला स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। फुटबॉल के बालक अंडर-17 और 19 वर्ग में श्रीगुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीनों प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग में श्रीगुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज व श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्राधानाचार्य ओपी राय ने किया।
बालक अंडर-19 वर्ग में फाइनल एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज व श्रीगुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज की टीमों के बीच हुआ, जिसमें श्रीगुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज ने एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज को 4-0 से पराजित कर विजेता का तमगा हासिल किया। वहीं अंडर- 17 फाइनल मुकाबले में भी इन दोनों विद्यालय की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। इसमें श्रीगुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज ने एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ियों ने 18 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम में अपना स्थान पक्का किया। इसमें अंडर-17 टीम में मो. यासीन, विनय कुमार, अर्पित कुमार, आदित्य कुमार, अभिषेक, पवन चौहान, अंकित यादव, प्रांजल कुमार आनंद राज सोनी, शिवांश किशोर, किशन कुमार यादव, कुनाल भारती, लव सोनकर, फैजान, मो. आदिल के नाम शामिल हैं।
अंडर-19 टीम में आफताब खान, सचिन, गौरव मदेशिया, धीरज गुप्ता, प्रशांत सिंह, सजीत जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, राजेश कश्यप, शशोक, सुशांत, सोहेल, हामिद ने अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी आदेश सिंह यादव ने किया। मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद, शाहिद रजा, मीरा गंगवार, मोनिका वर्मा, अनुराग निर्मल, आशु भारती (फुटबाॅल कोच) आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें