बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। संबद्ध कॉलेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को बरेली कॉलेज में बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचे, लेकिन सेमिनार कक्ष बंद होने से उन्हें वापस जाना पड़ा।
मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बताया की विधि की परीक्षाओं को देखते हुए समय में परिवर्तन किया गया है। विद्यार्थी सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक प्रवेश फॉर्म की हार्डकॉपी सेमिनार कक्ष में जमा कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी व उनके अभिभावक सेमिनार कक्ष में करीब एक बजे पहुंचे।
जहां दरवाजा बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। कई विद्यार्थी इसकी शिकायत करने मुख्य नियंता कार्यालय गए तो मुख्य प्रवेश नियत्रंक ने उनसे परीक्षाओं के दौरान निर्धारित समय में ही हार्डकॉपी जमा करने को कहा। किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे प्रवेश समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी बिचौलिये के चक्कर में पड़े बिना सीधे प्रवेश फार्म जमा कराएं।