आर्मी भर्ती को आए अभ्यर्थियों ने बरेली जंक्शन पर हंगामा किया। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों को लेकर और प्लेटफार्म पर ट्रेनों में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान जूझते रहे। रात तक जंक्शन पर काफी भीड़ रही है।
विज्ञापन
सेना भर्ती में हिस्सा लेने आए अभ्यर्थियों की भीड़ जंक्शन पर जुट रही है। रिववार शाम को जंक्शन पर काफी भीड़ जुटी। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी लेने के चक्कर में अभ्यर्थियों में ही धक्कामुक्की होती रही। वहीं कुछ अभ्यर्थी ट्रेक पर खड़े हो गए। उनको जीआरपी और आरपीएफ ने बमुश्किल हटाया। प्लेटफार्म एक से लेकर तीन तक अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। कई ट्रेनों में अभ्यर्थी हंगामा करते गए।