हाफिजगंज। भ्रम के कारण महिला अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती परीक्षा नहीं दे सकी। हरदोई की महिला का परीक्षा केंद्र उन्नाव के नवाबगंज में था, लेकिन वह बरेली के नवाबगंज में पहुंच गई। जब तक गलती की जानकारी हुई तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी।
हरदोई के शाहाबाद निवासी वीरेश सिंह की पत्नी प्रीति देवी ने बताया कि वह पति के साथ परीक्षा देने बरेली के नवाबगंज में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचीं। प्रवेश पत्र में जिले का स्पष्ट उल्लेख न होने से उन्नाव नहीं दिखा। उन्होंने गूगल पर सर्च किया तो मैप के जरिये बरेली के नवाबगंज के केंद्र में पहुंच गईं। वहां पहुंचकर जानकारी हुई कि उनका परीक्षा केंद्र उन्नाव में है, तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी।
पति ने बरेली में दी परीक्षा
प्रीति देवी के मुताबिक, पति वीरेश सिंह ने 25 अप्रैल को परीक्षा बरेली में ही दी। उनके प्रवेश पत्र में भी कॉलेज का नाम था लेकिन जिले का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। वह भी गूगल मैप के जरिये परीक्षा केंद्र तक पहुंचे थे।