फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti: पुलिस भर्ती की दौड़ के 12वें राउंड में गिरा बदायूं का युवक, पैर में फ्रैक्चर

Sat, 15 Feb 2025 10:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नकटिया स्थित पीएसी मैदान पर पुलिस भर्ती दौड़ की प्रक्रिया चल रही है। इसमें रोज 1050 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को दौड़ के दौरान एक और अभ्यर्थी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। 
विज्ञापन
घायल सुरजीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान बदायूं जिले के कादरचौक निवासी अभ्यर्थी का गिर गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीएसी मैदान पर नागरिक पुलिस आरक्षी पद के लिए दौड़ कराई जा रही है। शुक्रवार को बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लोहाठेर का निवासी सुरजीत (25) भर्ती दौड़ में हिस्सा ले रहा था। 

विज्ञापन


दौड़ के 12वें राउंड में पहुंचते ही वह गिर पड़ा। उसके पैर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां उसका एक्सरे कराया गया। बताया जा रहा है कि सुरजीत के पैर में फ्रेक्चर हो गया है। मैदान पर दौड़ के दौरान कुछ और लड़कों को भी चोटें आईं। 

विज्ञापन

अब तक कई अभ्यर्थी हो चुके हैं चोटिल 
पीएसी मैदान में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान बुधवार सुबह नकटिया पीएसी ग्राउंड में पांच अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गए। इनमें तीन युवकों के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इससे पहले युवतियों की दौड़ हुई थी। इसमें बिथरी व शाही थाना क्षेत्र की युवतियां घायल हो गई थीं। भर्ती दौड़ 27 फरवरी तक जारी रहेगी। रोज 1,050 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें