फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी तक घोषित सकते हैं भाजपा के टिकट

Tue, 03 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अ‌म‌ित शाह।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की आस संजोए भाजपा नेताओं का इंतजार अगले हफ्ते  खत्म हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने बरेली समेत प्रदेश के भाजपा जिलाध्यक्षों की मीटिंग में प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा की गई। भाजपा नेतृत्व ने जिलाध्यक्षों को 15 जनवरी तक विधानसभा प्रत्याशी घोषित करने के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली में बरेली से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह समेत जिला और महानगर भाजपा के पदाधिकारियों की पूरी टीम ने हिस्सा लिया। रैली में जुटी भीड़ से उत्साहित भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने संगठन के काम की सराहना की। रैली के बाद  जिलाध्यक्षों की मीटिंग में नेतृत्व को  अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्षों को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने के निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्रों में जाकर केंद्र सरकार की नीतियां और नोट बंदी के फायदे समझाएं। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करें। जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर ने बताया कि नेतृत्व ने 15 जनवरी तक विधानसभा प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के संकेत दिए हैं। 
जीत का मंत्र लेकर लौटे भाजपाई
 भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री  ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा गरीबों की पार्टी है और केंद्र में गरीबों की सरकार है। जब गरीब मजबूत नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं हो सकता।  नोट बंदी के बाद कैशलेश सिस्टम से होने वाले फायदों को भाजपा के लोग जन-जन तक पहुंचाएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें