फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: मुरादाबाद-रामपुर रेलखंड में मेगा ब्लॉक, अवध असम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

Fri, 08 Nov 2024 03:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मुरादाबाद-रामपुर रेलखंड में मरम्मत कार्य के लिए नौ नवंबर से मेगा ब्लॉक शुरू हो रहा है। इसके चलते अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद-रामपुर रेलखंड में नौ नवंबर से छह जनवरी तक अलग-अलग तारीखों में मेगा ब्लॉक के चलते बरेली से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पांच ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। वहीं, 11 ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि छह जनवरी तक मेगा ब्लॉक लगातार नहीं रहेगा। अलग-अलग तारीखों में एक या दो दिन के अंतराल पर महरौली स्टेशन यार्ड में काम कराया जाएगा। 
विज्ञापन


चार घंटे देरी से चलेगी अवध असम 
मेगा ब्लॉक के चलते 15910 अवध असम एक्सप्रेस का संचालन लालगढ़ से 13, 28 नवंबर और 4, 19 व 25 दिसंबर को चार घंटे विलंब से किया जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 12:18 बजे की जगह शाम को 4:18 बजे बरेली जंक्शन पहंचेगी। वहीं, बरेली से चलने वाली 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 20, 26 दिसंबर और छह जनवरी को 90 मिनट देरी से किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 4:35 की बजाय 6:05 पर रवाना होगी।

वहीं, 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस 9, 19, 24 नवंबर को दिल्ली से 60 मिनट की देरी से चलेगी। यह ट्रेन शाम को 4:35 बजे की जगह 5:35 बजे जंक्शन पहुंचेगी। 14008/14016 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल 19 व 24 नवंबर को 60 मिनट की देरी से चलेगी। आंवला में यह ट्रेन रात 9:28 की जगह 10:28 पर पहुंचेगी। 
विज्ञापन

11 ट्रेनों का मार्ग नियंत्रित कर होगा संचालन
बरेली जंक्शन से बनकर चलने वाली 14321 आला हजरत एक्सप्रेस 20 दिसंबर, छह जनवरी और 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस 26 दिसंबर को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। वापसी में 14322 आला हजरत एक्सप्रेस 8 व 23 नवंबर और 14312 बरेली-भुज 18 नवंबर को मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर संचालित होगी। 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस 19, 25 दिसंबर व पांच जनवरी, 22541 गरीबरथ 19 दिसंबर व पांच जनवरी को मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 

15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस पांच जनवरी, 12583 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनस 20 व 26 दिसंबर, 15279 पूरबिया एक्सप्रेस 19 दिसंबर व पांच जनवरी, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर 60 मिनट और 19601 उदयपुर-नई जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार कई ट्रेनों को निरस्त नहीं करेगा रेलवे
कोहरे की वजह से हर वर्ष रद्द की जाने वाली कई ट्रेनों का निरस्तीकरण इस बार नहीं होगा। महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज से शुरू होने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस, बरेली एक्सप्रेस और योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को रेलवे निरस्त नहीं करेगा। हर वर्ष संभावित कोहरे के मद्देनजर कई ट्रेनों को तीन माह के लिए (दिसंबर से फरवरी) निरस्त किया जाता है। रेलवे की ट्रेनों को निरस्त करने की जारी सूची में इन ट्रेनों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में महाकुंभ के दौरान इन ट्रेनों का संचालन होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें