फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर हॉर्न लगाकर वीआईपी बनने की हनक पड़ेगी भारी, प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान

Mon, 05 Oct 2020 04:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
लाल बत्ती पर सरकार ने विभाग के नाम, प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान रोक लगाई तो लोगों ने वीआईपी बनकर हनक दिखाने के लिए स्टाइलिश नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न और नंबर प्लेट पर पुलिस-प्रेस लिखाकर रुतबा दिखाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


तमाम गलत धंधे करने वाले भी वाहनों पर यही शब्द लिखाए घूम रहे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इनके खिलापु अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। लाल बत्ती और हूटर अब गुजरे जमाने की बात हो चुकी है। 

आमतौर पर पुलिस अफसर भी अब हूटर का इस्तेमाल नहीं करते। मगर कुछ लोग अब भी रौब जमाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा स्टाइलिश नंबर प्लेट, सायरन जैसी आवाज वाले हॉर्न और वाहनों पर वीआईपी लिखवाकर भी घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों बारादरी थाने में पकड़े गए मिलावटखोरों की गाड़ी पर पुलिस लिखा मिला। वहीं कुछ दिन पहले कटरा चांद खां में वन दरोगा का भतीजा पुलिस का लोगो लगी गाड़ी पुलिसकर्मियों पर चढ़ाए दे रहा था आमतौर पर पुलिस चेकिंग के दौरान लोगों पर खासी सख्ती दिखाती है लेकिन इन वाहनों पर कार्रवाई न होने से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अजीबोगरीब नंबर प्लेट, सायरन व अनावश्यक रूप से विभागों का नाम लिखी गाड़ियों की अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी। ऐसे वाहनों को सीज कर मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें