फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खसरा-रूबेला से बचाव के लिए बच्चों के टीकाकरण की मुहिम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खसरा-रूबेला जैसे गंभीर रोगों से बचाव के लिए सोमवार से स्कूल आधारित टीकाकरण मुहिम शुरू हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने एक निजी स्कूल में टीकाकरण अभियान शुरू कराया। 27 फरवरी तक चलने वाली मुहिम में 4.85 लाख बच्चों को टीका लगेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि खसरा-रूबेला गंभीर और विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है, लेकिन टीकाकरण से खतरा बेहद कम हो जाता है। इसलिए अभिभावकों से बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की है। टीका सुरक्षित और कारगर है।
खसरा के लक्षण बुखार, चकत्ते पड़ना, नाक बहना, आंखों में जलन, खांसी आदि हैं। अगर बुखार के साथ चकत्ते हैं तो उसे खसरा संदिग्ध माना जाता है। गर्भवती महिला के रूबेला से ग्रसित होने के कारण गर्भपात, बच्चे में जन्मजात बहरापन, अंधापन के साथ ही गंभीर शारीरिक अक्षमता हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें