फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो बार चला अभियान, फिर भी सड़क पर सज रही दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नावल्टी से कोहाड़ापीर तक दो बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा चुका है, लेकिन दुकानें सड़क पर ही सज रही हैं। नगर निगम के साथ एसपी ट्रैफिक की टीम भी इनको हटवाने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ अमर उजाला में लगातार खबरें प्रकाशित होने पर शुक्रवार को नगर निगम और एसपी ट्रैफिक ने संयुक्त रूप से नावल्टी से कोहाड़ापीर तक अभियान चलाया था। शनिवार को दोबारा अतिक्रमण हुआ तो एसपी ट्रैफिक अकमल खां ने मौके पर पहुंचकर कब्जेदारों का सामान जब्त कर लिया था। एसपी ट्रैफिक के जाते ही अतिक्रमण का बाजार फिर सज गया। अब वहां कोई झांकने भी नहीं जा रहा। अतिक्रमण के कारण बाजार समेत महादेव पुल के दोनों छोरों पर जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रहती है।

जाम की वजह बन रहे अवैध स्टैंड
कोहाड़ापीर पर अवैध स्टैंड जाम की वजह बन रहे हैं। पेट्रोल पंप के सामने लाइन से खड़ी वैन सवारियां भरती हैं। वहां के दुकानदारों के मुताबिक, वैन चालक कहते हैं कि ट्रैफिक पुलिस को पैसा दिया है। थाने और चौकियों पर भी हर माह पैसे पहुंचाते हैं। इसके कारण उन्हें कोई नहीं हटाता। जाम कितना भी लगे, लेकिन इन वाहनों को हटाने की जहमत नहीं उठाई जाती।
विज्ञापन


पुल के नीचे भी कब्जा
महादेव पुल के नीचे भी टैंक और पाइप रखकर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। पुल के पिलर की वजह से पहले से ही जगह कम होने के साथ सड़क पर अतिक्रमण दिक्कत का सबब बना हुआ है। दुकानदारों ने दो से तीन फुट तक सामान बाहर निकाल रखा है। बची हुई जगह पर दूसरे लोग फड़ लगाए रहते हैं।

जाम में फंसी एंबुलेंस
सोमवार को नावल्टी चौराहे से कोहाड़ापीर चौराहे तक जाम लगा रहा। महादेव पुल के नीचे और ऊपर वाहनों की कतार लगी हुई थी। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। वहां तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने सड़क पर लगे फड़ों को हटवाने की जहमत नहीं उठाई।
-
अतिक्रमण को लेकर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। शहर की सड़कों, फुटपाथ, पुलों के नीचे दुकानें जाम का सबब बन रही हैं। शहर अतिक्रमण मुक्त होने तक अभियान नहीं रूकेगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
हम पुल के नीचे नो पार्किंग के स्टीकर व बोर्ड लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। नो पार्किंग जोन घोषित किए जाएंगे। इससे राहत मिलेगी। महादेव पुल के नीचे से अतिक्रमण हटवाने का प्रयास जारी रहेगा। - मोहम्मद अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें