बरेली। ड्यूटी के दौरान पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने गोपनीय कमरों के ताले तोड़ दिए। फार्मासिस्ट ने दस्तावेेजों के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए कार्रवाई के लिए सीएमओ से शिकायत की है।
पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट धर्म शंकर ने बताया कि शुक्रवार को वह ड्यूटी पर पहुंचे तो स्टाफ ने बताया कि रात को ड्यूटी करने वाले कर्मचारी रक्षपाल व सुनील ने कंप्यूटर कक्ष समेत रिकॉर्ड रूम व डॉक्टर कक्ष के ताले तोड़ दिए। दोनों ने पहले हथौड़े से ताला तोड़ाने की कोशिश की, बाद में उसे धारदार हथियार से काट दिया।
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर कक्ष में पोस्टमार्टम से संबंधित अतिगोपनीय सूचनाओं का रिकाॅर्ड होता है। दस्तावेजों से छेड़छाड़ और दुरुपयोग की आशंका जताते हुए धर्म शंकर ने दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ व पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी एसीएमओ प्रशासन को पत्र लिखा है। संवाद