फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठंडा पड़ा अभियान, फिर अतिक्रमण की गिरफ्त में सड़कें

Fri, 24 May 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुगम यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमण को लेकर जिम्मेदार संजीदा नहीं। छह माह में नगर निगम ने कोई अभियान नहीं चलाया। अब शुरू भी किया तो एक दिन बाद ही इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 14 मई की बैठक में स्वीकृति देने के बाद भी पुलिस ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे सड़कों पर फिर अतिक्रमण का बाजार सज गया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम ने सिविल लाइंस, कुतुबखाना, श्यामगंज, बड़ा बाजार और सेटेलाइट इलाकों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के कारण अभियान रुक गया। नतीजा, दोबारा उन्हीं इलाकों में अतिक्रमण हो गया, जहां अभियान चलाया गया था। इंद्रर मार्केट, सेटेलाइट, फल मंडी में अतिक्रमण कर ठेले लगे रहे। कुतुबखाना बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम की टीम फोर्स न होने और पुलिस चुनाव ड्यूटी में लगे होने का हवाला दे रही है। इसके कारण आमजन को परेशानी हो रही है।
शहर की सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अभियान रुका नहीं है। अवकाश के कारण बृहस्पतिवार को अभियान नहीं चलाया गया। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। - मयंक यादव, संयुक्त नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें