फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अमर उजाला कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगा शिविर, महिलाओं में दिखा उत्साह

Sun, 14 Sep 2025 08:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के श्यामगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर में युवतियों और महिलाओं के लिए रविवार लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस का शिविर लगा। इसमें 439 आवेदकों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण करवाया। 
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में लगा लर्निंग लाइसेंस शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के श्यामगंज में स्थित अमर उजाला कार्यालय में रविवार को युवतियों और महिलाओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 439 महिलाओं ने लाइसेंस के लिए पंजीकरण करवाया, जिसमें 130 लोगों के पंजीकरण शुल्क कटने और करीब 57 लोगों के लाइसेंस बनने की अहम प्रक्रिया देर शाम तक पूरी हुई। वहीं शेष के लिए अगले रविवार को भी शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार सुबह अमर उजाला कार्यालय में कुछ अलग ही रौनक थी। महिलाओं का हुजूम सुबह से उमड़ना शुरू हो गया था। दोपहर को उमस में भी युवतियों व महिलाओं का जज्बा कम नहीं हुआ। इससे कार्यालय में दिनभर चहल पहल रही।

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले साइबर एक्सपर्ट उबैद खान, विशाल कुमार व शान जैदी की टीम फरीद खान, दानू अल्वी, अनमता खान, समेत हैदर अली ने महिलाओं और युवतियों के आवेदन भरवाए। सरकारी फीस 350 रुपये का भुगतान कर 130 से अधिक महिलाओं ने पहला पायदान पार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं आरटीओ से आए अधिकारियों ने बताया कि लर्नर लाइसेंस बन जाने के एक महीने बाद से लेकर छह महीने के अंदर परमानेंट लाइसेंस बनवाना होता है। लाइसेंस बनवाने में मदद कर रही टीम महिलाओं को इस बाबत जानकारी भी देती रही।

लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगी आवेदकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
अगले रविवार को भी बनेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस 
अमर उजाला के श्यामगंज स्थित कार्यालय पर अगले रविवार को भी कैंप लगाया जाएगा। जिन आवेदकों ने अमर उजाला कार्यालय में पंजीकरण कराकर टोकन लिया या उनकी फीस कटी है। सिर्फ उनका ही लर्निंग लाइसेंस बनवाएं जाएंगे। इसके लिए आवेदकों को सूचित किया जा चुका है। आवेदकों से अनुरोध है अगले रविवार को सुबह 10 अमर उजाला कार्यालय पहुंच जाएं।
 

अब आगे की यह है प्रक्रिया
अमर उजाला शिविर में जिन आवेदकों का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस आवदेन हुआ है। उन्हें परिवहन विभाग की ओर से एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक में पासवर्ड होता है, लिंक पर क्लिक करने के बाद सीधे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। वेबसाइट पर दो विकल्प आते हैं। पहले ट्यूटोरियल फॉर एलएल (लर्निंग लाइसेंस) टेस्ट आएगा, जिसमें एक वीडियो होता है। इस वीडियो में ऑनलाइन टेस्ट के बााबत जानकारी दी गई है।

 

इस वीडियो को देखने के बाद दूसरे विकल्प ऑनलाइन एलएल टेस्ट (स्टॉल) पर जाना होगा। जहां लिंक में आए पासवर्ड को डालने पर लॉगइन हो जाएगा। आपसे वाहन चलाने से संबंधित 15 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें नौ सवालों के सही जवाब देने होंगे। फेल होने पर दो और मौके पर मिलेंगे। इसके लिए 50-50 रुपये की फीस और देनी होगी। टेस्ट पास करने पर आपको लर्नर लाइसेंस ऑनलाइन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

लाभार्थियों ने की सराहना
प्रज्ञा अग्रवाल ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बन जाने के बाद अब मै खुद गाड़ी चला सकती हूं। आत्मनिर्भरता की दिशा में पहला कदम यह ही है।  डॉ. अनु महाजन ने कहा कि शहर में ऐसे शिविर जरूरी हैं। परिवहर विभाग के अधिकारियों ने कैंप में काफी उपयोगी जानकारी दी। इसके लिए परिवहर विभाग और अमर उजाला का शुक्रिया।

ऊषा ने कहा कि आरटीओ कार्यालय की लाइनें और प्रक्रियाएं बहुत जटिल लगती थीं। यहां आकर सब कुछ सुविधाजनक और सम्मानजनक लगा। शुक्रिया अमर उजाला। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें