फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी इमारतों पर लगे कैमरे भी कनेक्ट होंगे आई ट्रिपल सी से

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर की सुरक्षा को मजबूत बनाने की कवायद
विज्ञापन

व्यापारियों और आम लोगों से लिया जाएगा सहयोग

बरेली। स्मार्ट सिटी के अफसर इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई ट्रिपल सी) प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के लिए शहर के व्यापारी और आम लोगों के भी सुझाव लेंगे। आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए शहर के निजी भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक शहरी क्षेत्र में उसके डेढ़ लाख से ज्यादा करदाता हैं। इनमें 36 हजार कॉमर्शियल भवन है। अधिकतर भवनों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन तमाम कैमरों को आई ट्रिपल सी प्रोजेक्ट से जोड़कर शहर की सुरक्षा को बेहतर किया जाएगा। शहर की निगरानी के लिए निजी भवनों पर लगे कैमरों की भी मदद ली जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत 145 स्थानों पर 900 से ज्यादा कैमरे लगाए जाने हैं।

नाइट विजन कैमरे भी लगेंगे

अफसरों के मुताबिक बरेली के सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और मार्गों पर सीसीसीटी कैमरे लगाए जाएंगे। शहर के प्रवेश-निकास द्वारों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 300 नाइट विजन कैमरे लगेंगे ताकि रात में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद कोई भी हादसा होने पर पुलिस के डायल 100, 108 एंबुलेंस और फ ायर ब्रिगेड की सुविधा जल्द मिल सकेगी। पुलिस को आपराधिक गुत्थी भी सुलझाने में मदद मिलेगी।

शहर की सुरक्षा के लिए इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से उन सीसीटीवी कैमरों को भी जोड़ा जाएगा जो निजी और व्यवसायिक भवनों में लगे हुए हैं। इसके लिए व्यापारियों और भवन स्वामियों का सहयोग लिया जाएगा। -अभिषेक आनंद, सीईओ स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें