फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस को कॉल करके बताया मरने जा रहा हूं, फिर फंदे पर लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती में था विवाद, बेटी और बेटे के साथ अलग रहती है पत्नी
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी राजीव श्रीवास्तव ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटककर जान दे दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार रात उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी जान देने जा रहे हैं। इसके बाद खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दंपती में विवाद रहता था। बेटे ने दादा-दादी पर पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है।
राजीव श्रीवास्तव (45) मार्केटिंग क्षेत्र में काम करते थे। चार महीने से वह खाली बैठे थे। बेटे शुभ ने बताया कि पिता नशा करते थे। इसी वजह से उनका मां महिमा से अक्सर विवाद होता था। जब पिता की आदत में सुधार नहीं आया तो मां उसे व बड़ी बहन नीति को लेकर किराये के मकान में रहने लगीं। पिता पुश्तैनी घर में दादा-दादी के साथ रह रहे थे। रात करीब 11 बजे उनके पिता ने पीआरवी को कॉल करके बताया कि वह फंदा लगा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन

शुभ ने बताया कि परिवार का गुजारा चलाने के लिए उसकी मां एक बैंक के लोन विभाग में काम करती थीं। दादा-दादी इस पर एतराज करते थे। उन्हीं के उकसाने पर पिता अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिली लोकेशन
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, पर मोबाइल बंद होने से राजीव की लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। दो घंटे तक पुलिस कॉलोनी में घूमती रही। इसके बाद भाजपा से जुड़े मिंटू सिंह से मदद मांगी। मिंटू ने अपने मोबाइल से उस नंबर पर कॉल की तो वह उनके मोबाइल में पहले से सेव था। तब पुलिस को पता लगा कि कॉल करने वाले राजीव थे। पुलिस मिंटू सिंह को लेकर राजीव के घर पहुंची। वहां जब छत पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से लॉक था। दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव लटका मिला। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें