फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अगले 48 घंटे में और बढ़ेगा रामगंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा नदी के जलस्तर को प्रभावित कर रही नदियों में बैराज से मंगलवार को 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। फिलहाल, बीते 24 घंटे में जलस्तर पर कोई खास असर नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारी अगले 48 घंटे में जलस्तर बढ़ने का अनुमान जता रहे हैं। बाढ़ खंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामगंगा का जलस्तर 161.6 मीटर दर्ज किया गया जो सोमवार के सापेक्ष 0.2 मीटर ज्यादा है। रामगंगा नदी के जलस्तर को प्रभावित करने वाली नदियों में मंगलवार को खो बैराज से 8,134, कोसी से 9,090, लालपुर बियर से 14,732, गोला से 3,286, कैमरी से 2,619, दूनी डाम से 12,988 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी के तटबंध सुरक्षित हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें