फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काॅल डिटेल से खुलेगा अनीता की हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अनीता हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। उसके पति, देवर सहित कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अनीता के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगालकर जल्द मामले का राजफाश कर सकती है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित ओम सिटी कॉलोनी में अनिल कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम वह अपने भाई सचिन कुमार के साथ घर लौटे तो गेट पर बाहर ताला लटका मिला। ताला तोड़कर अंदर घुसे तो उनकी पत्नी अनीता बेड के नीचे मृत पड़ी थीं। गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी।
अनीता के भाई कृष्णपाल ने उनके पति अनिल कुमार, देवर सचिन कुमार, सास और चचिया ससुर के खिलाफ नवाबगंज थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अनिल और सचिन को हिरासत में लिया है। कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, घर पर ताला जड़ दिया है, ताकि कोई साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ न कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें