फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नालों में बिछे केबल हटे नहीं, बारिश में हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट बन रहे शहर में नालों के जरिये बिछाए गए बिजली केबल हादसों का कारण बन रहे हैं। बारिश के दौरान आए दिन लोग करंट की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में मालियों की पुलिया, बिहारीपुर, चौपुला, सिटी स्टेशन रोड, मलूकपुर में नालों के जरिये केबल बिछाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केबल जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इस वजह से बारिश के दौरान करंट नाले में फैलने का डर रहता है। कई बार लोगों को झटका भी लग चुका है।
पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास नाला सफाई करते समय नगर निगम का सफाई कर्मचारी भी करंट की चपेट में आया था। ऐसे ही हादसे कई और जगहों पर भी आए दिन होते हैं। इस वजह से नाला सफाई भी ठीक तरह से नहीं हो पाती। केबल में कूड़ा अटकने के कारण जलभराव भी होता है। इसके बाद भी बिजली निगम इनकी सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की टीम बनाकर जल्द सर्वे कराया जाएगा। जहां भी नाले से केबल गुजर रही है, उसे हटवाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। - ब्रह्मपाल, अधीक्षण अभियंता (शहरी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें