फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही होने लगती है बिजली कटौती

Tue, 10 May 2016 01:32 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्काडा योजना के तहत काम कर रही निजी कंपनी के ठेकेदार निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं कर पा रहा है। जिसके कारण सुबह से शाम तक सप्लाई गुल हो रही है। सोमवार में उमस और गर्मी के बीच घंटों सप्लाई गुल होने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

पुराना शहर स्थित रोहणी टोला, चक, नवाब साहब की कोठी, आजाद मार्केट, सैलानी, कांकरटोला, बजरिया, सब्जी मंडी, माधोवाड़ी, गोपालनगर, रायल पब्लिक स्कूल, जोगी नवादा, प्रभात नगर, विवेक विहार आदि इलाकों में 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। सोमवार शाम होते ही सिविल लाइन 132 केवी स्टेशन से अचानक कटौती और ट्रिपिंग का सिलसिला शुरु हो गया। बताते हैं कि खपत ज्यादा होने से लाइनों पर लोड बढ़ गया। जिससे  कटौती और ट्रिपिंग शुरू होने लगी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कई स्थानों पर लोगों ने स्टेशनों पर फोन करके बिजली गुल होने की जानकारी करनी चाही तो अधिकांश लोगों के फोन रिसीव नहीं हुए। ऐसे में काफी लोग आक्रोशित रहे।
आज यहां नहीं मिलेगी बिजली
मंगलवार सुबह 11 से शाम चार बजे तक गोपालनगर, राय पब्लिक स्कूल, जोगीनवादा, डीडीपुरम पेट्रोलपंप, विवेक विहार, जनकपुरी, परवानानगर, बड़ी विहार आदि इलाकों में बिजली सुधार काम चलेगा। इसी तरह विहारीपुल ढाल, पटेल चौक आदि इलाकों में सुबह दस से पांच बजे तक बिजली काम होगा। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि इस दौरान आपूर्ति गुल रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें