फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मगर फिलहाल तो दिनों के हिसाब से लेट हो रहीं ट्रेनें

Tue, 31 Oct 2017 02:15 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अप लाइन पर शहीद एक्सप्रेस अमृतसर से चलने के बाद करीब 35 घंटे लेट हो गई। अब यह ट्रेन सोमवार शाम नहीं बल्कि मंगलवार दोपहर तीन बजे आएगी। सरयू-यमुना एक्सप्रेस भी 22 घंटे देरी से चलते हुए सोमवार रात दो बजे जंक्शन पहुंची। जननायक एक्सप्रेस करीब 12 घंटे देर से, कुंभ एक्सप्रेस पांच घंटे, गरीब रथ सुपरफास्ट आठ घंटे, अवध-आसाम 12 घंटे, सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चली। वहीं, डाउन लाइन पर अमरनाथ एक्सप्रेस 27 घंटे देरी से चली। हिमगिरि सुपरफास्ट 12 घंटे, सहरसा से सीतापुर के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस सात घंटे देरी से चली। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रेल पटरियों पर मरम्मत के चलते यह स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


बरेली नहीं आई टीम
बरेली। राज्यरानी हादसे की जांच के लिए दिल्ली से आने वाली तकनीकी टीम बरेली नहीं पहुंची। मुरादाबाद मंडल कार्यालय में पहुंची दिल्ली की टीम ने रामपुर में हुए राज्यरानी हादसे की भी जांच की। बता दें कि बीते बुधवार को गौसगंज क्रॉसिंग पर राज्यरानी एक्सप्रेस के सामने पेट्रोल लदा टैंकर आने के बाद हादसा हुआ था। रेलवे बोर्ड ने मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों से हादसे की रिपोर्ट तलब की थी।

सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर, प्रयाग एक्सप्रेस नौ तक रद्द
बरेली। पहले 31 अक्तूबर तक रद्द चल रही 54251-54252 सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर और 54377-54378 प्रयाग एक्सप्रेस को अब नौ नवंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर और प्रयाग एक्सप्रेस को बीते महीने 31 अक्तूबर तक के लिए रद्द किया गया था। उम्मीद थी कि एक नवंबर से दोनों ट्रेनों का संचालन फिर शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही दोनों गाड़ियों का रद्दीकरण आगे बढ़ा दिया गया है। अब दोनों ट्रेनें नौ नवंबर तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें