फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही फंदे पर लटका मिला कारोबारी का शव

विज्ञापन
सागर प्रजापति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। एक ऑटोपार्ट्स डीलर का शव सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में घर के बरामदे में लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के भाई ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकने को बताया गया है।
विज्ञापन

रामगंगा कॉलोनी में रहने वाले ऑटोपार्ट्स डीलर सागर प्रजापति की पत्नी के मुताबिक सोमवार रात वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं। अचानक आंख खुलने पर बाहर आईं तो पति को बरामद में फंदे से लटका पाया। गले में दुपट्टे से बना फंदा था जो ऊपर पंखे से बंधा था मगर पैर जमीन पर टिके हुए थे। उन्होंने पुलिस के साथ सिकलापुर में रहने वाले देवर मनोज को सूचना दी। मनोज के बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो लोग सागर को अक्सर परेशान करते थे। सोमवार रात भी वह दोनों उनके साथ थे। उन्हें आशंका है कि उन्होंने ही सागर की हत्या की है। उधर, पुलिस का कहना है पत्नी से अनबन होने के बाद व्यापारी ने आत्महत्या की है। चौकी इंचार्ज रामगंगा नगर गौरव त्यागी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें