फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दबंगों ने घर के बाहर व्यापारी नेता और उनके बेटों को पीटा, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

Thu, 16 Oct 2025 02:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद में दबंगों ने व्यापारी और उनके बेटों की पिटाई कर दी। पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
दबंगों ने पिता-पुत्रों को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में त्रिमूर्ति चौराहा रोड पर बुधवार रात राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की संजय नगर इकाई के कोषाध्यक्ष गंगाराम गुरुनानी व उनके दो बेटों के साथ मारपीट की गई। दबंगों पर पिटाई का आरोप लगाकर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। पीड़ित पक्ष में व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी भी बृहस्पतिवार को बारादरी थाने पहुंचे। रात में हुई मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


गुरनानी ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि आरोपी पक्ष के लोग अक्सर गली का निकास बंद कर लेते हैं। उनकी जनरल स्टोर की दुकान है। इसका रात में सामान आता है। बुधवार रात वह और उनके बेटे सामान उतरवा रहे थे। रास्ता बंद होने से दिक्कत हुई तो उन्होंने टोका, तब आरोपियों  ने दौड़ा-दौड़ाकर उनके बेटों की पिटाई की। इससे उनके काफी चोट आई है। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण को भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें